वायुसेना भर्ती के लिए आए युवकों पर दीवार गिरी, 10 गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर में भारतीय वायुसेना की भर्ती के लिए आए युवकों पर पहले तो दीवार गिर गई और उसके साथ ही दीवार में मौजूद बिजली के तारों से करंट लगा. इस दौरान 10 से ज्यादा लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए. बताया जा रहा है कि जालंधर के पीएपी चौकी पर वायुसेना भर्ती के लिए हजारों की संख्या में युवा इकट्ठा हुए थे. इसके बाद कई युवक रात के समय रुकने का कोई इंतजाम नहीं होने के चलते दीवार के सहारे ही रात गुजारने को मजबूर हो गए. सोते समय ही युवकों पर दीवार भरभरा कर ढह गई.
