विधवा महिला से बीमा राशि के नाम पर फ्रॉड, ठग एजेंट देता था ये धमकी

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है. एक विधवा महिला से बीमा की राशि के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया है. हैरत की बात तो ये है कि बीमा एजेंट ने अपने ही रिश्तेदार के ठगी का शिकार बनाया है. मिली जानकारी के मुताबिक ठग करने वाले बीमा एजेंट ने 4 लाख रुपए की हेराफेरी की है. मामला सामने आने के बाद पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मुंगेली के सिटी कोतवाली इलाके की एक विधवा महिला से बीमा की राशि के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला मोहिनी सिंह के पति ने दिनेश परिहार नामक व्यक्ति से जीवन बीमा कराया था. लेकिन बीमा कराने के कुछ साल बाद ही उसकी अचानक मृत्यु हो गई. मृत्य के बाद बीमा कंपनी से 8 लाख रुपए की राशि का क्लेम आया. मगर बीमा एजेंट ने पीड़ित महिला से गलत तरीके से हस्ताक्षर कराकर उसे 8 लाख की जगह 4 लाख रुपए ही दिए. बाकी 4 लाख रूपए खुद निकाल लिया. महिला ने जब बाकी की राशि मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा. बीमा एजेंट की इस हरकत से परेशान होकर विधवा महिला ने सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है.
 

Leave a Reply