सैन्य गठबंधन रूस के साथ हथियारों की नई दौड़ नहीं चाहते: नाटो

वॉशिंगटन। शीत युद्ध के समय जब दु‎निया के कई देशों खासतौर पर रुस और अमे‎रिका के बीच ह‎थियारों की होड़ चल रही थी। वहीं एक बार ‎फिर ऐसी प‎‎रि‎स्थि‎तियां न बनें इसके ‎लिए नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टनबर्ग ने कहा है कि सैन्य गठबंधन रूस के साथ हथियारों की नई दौड़ नहीं चाहता। साथ ही उन्होंने रूस से ऐतिहासिक हथियार नियंत्रण संधि के अनुपालन करने का आग्रह किया है। खबरों के अनुसार, गठबंधन की 70वीं वर्षगांठ के जश्न के मौके पर वॉशिंगटन में अपने प्रवास के दौरान अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में अपने संबोधन में स्टोल्टनबर्ग ने कहा, ‘हम हथियारों की नई दौड़ नहीं चाहते और न ही हम नया शीत युद्ध चाहते हैं। नाटो प्रमुख ने अपने भाषण में रूस के बारे में काफी बात की। इस दौरान उन्होंने रूस से इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज (आईएनएफ) संधि का अनुपालन का आग्रह किया। अमेरिका और रूस ने हथियारों की दौड़ पर नियंत्रण लगाने के लिए तीन दशक पहले आईएनएफ मिसाइल समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। स्टोल्टनबर्ग ने कहा, ‘मैं रूस से आईएनएफ संधि के अनुपालन करने की लगातार अपील करता हूं। उन्होंने कहा, ‘नाटो का यूरोप में जमीन आधारित मिसाइलें तैनात करने का कोई इरादा नहीं है।' 

Leave a Reply