3 साल के मासूम को गोली चलाना सिखा रहा था पिता, पुलिस ने देखा और फिर…

तीन साल के बच्‍चे को पिस्‍टल लोड करना सिखाते एक शख्‍स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महाराष्‍ट्र की ठाणे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस वीडियो में ठाणे के तितवाला निवासी शख्‍स एक बच्‍चे के हाथ में पिस्‍तौल थमाता है और उसे गोली लोड करना सिखाता है.

कल्‍याण तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो में दिख रहा शख्‍स तितवाला में एक स्‍कूल का संचालक है. हालांकि अभी उस शख्‍स के नाम का खुलासा नहीं किया गया है. अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि उस शख्‍स ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्‍वर का इस्‍तेमाल करके अपने घर में ही यह वीडियो बनाया है.

पुलिस ने बताया कि कथित रूप से बच्‍चे के एडमिशन के लिए रिश्‍वत मांगे जाने से नाराज व्‍यक्ति के हाथ यह वीडियो लग गया और उसने इसे वायरल कर दिया. जब यह मामला सामने आया उस वक्‍त वीडियो में दिख रहा शख्‍स दिल्‍ली गया था. पुलिस ने वापस लौटने के बाद उसे पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है.

आत्महत्या कर रहा था कर्ज से परेशान किसान, साहूकार बना रहा था वीडियो

इससे पहले सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के बीड जिले से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले में हैरान करने वाली बात ये थी कि कर्ज से परेशान किसान आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था और कर्ज देने वाला साहूकार उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल रहा था. हालांकि बाद में किसान की जान बच गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. किसान का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है.
पहले हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार साहूकार और सुदम फापला नामक किसान के बीच पहले कर्ज को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद 29 साल सुदम के इस किसान ने अपनी ही जमीन पर साहूकार के सामने ही जहर खाने का प्रयास किया. 

Leave a Reply