फतेहाबाद में बंदरों ने लोगों को बनाया अपना ‎निशाना, कई लोगों को काटा

फतेहाबाद । फतेहाबाद जिले के एक गांव में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। बंदरों को आंतक से ग्रामीण काफी परेशान है और बाहर ‎निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीण का कहना है‎ ‎कि बन्दरों की बड़ी टोली पहले नहर के किनारे पेड़ो पर रहती थी, मगर कुछ दिनों से बंदरो ने गांव को अपना निशाना बनाया हुआ है। बंदरो की टोली बेखौफ होकर घरों में घुस जाती है और घरों में रखे समान को नुकसान पहुंचाती है। ग्रामीणों ने बताया कि जब बंदरो को भगाने के लिए ग्रामीण प्रयास करते है तो हिंसक बंदर उन्हें काटने के लिए दौड़ पड़ते हैं। अब तक गांव में दर्ज़न भर से अधिक लोगो को बंदर जख्मी कर चुके हैं। हालां‎कि, अब ग्रामीणों ने प्रशासन से इन बंदरो के आतंक से निजात दिलाये जाने की मांग की है। परेशान ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों का झुंड पूरा दिन गांव में आतंक मचाये रखता है। खासकर बुजुर्ग और बच्चे बंदरो से आतंकित नज़र आ रहे है। ग्रामीण ने बताया ‎कि बन्दरों की बड़ी टोली पहले नहर के किनारे पेड़ो पर रहती थी, मगर कुछ दिनों से बंदरो ने गांव को अपना निशाना बनाया हुआ है। बंदरो की टोली बेखौफ होकर घरों में घुस जाती है। बंदर घरों में रखे समान को नुकसान पहुंचाती है। 

Leave a Reply