रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे जयपुर, मोती डूंगरी गणेश जी के करेंगे दर्शन

जयपुर. रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) आज सुबह जयपुर पहुंचे हैं. वाड्रा यहां प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर (Moti Dungri Ganesh ji) में दर्शन करेंगे. इसके लिये पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है. रॉबर्ट वाड्रा सुबह करीब 7.20 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे. वहां से उनका काफिला सीधा होटल ग्रैंड उनियारा के लिये रवाना हो गया. वाड्रा का सुबह 8 मोती डूंगरी पहुंचकर दर्शन करने का कार्यक्रम है. कुछ देर होटल में रुकने के बाद वाड्रा मोती डूंगरी मंदिर जायेंगे. वाड्रा के दौरे को देखते हुये पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है.  वाड्रा का आज दिनभर जयपुर में रुकने का कार्यक्रम है.

Leave a Reply