पार्टी के लिए मॉल गई युवती के साथ हुई घटना, दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के प्रीत विहार इलाके स्थित एक कैफे में 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक युवती और आरोपित प्रीत विहार के एक मॉल में स्थित कैफे में सहकर्मी हैं और आठ कर्मचारी पार्टी के उद्देश्य से एक कैफे गए थे।

सुबह थाने पहुंची पीड़िता, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीड़िता तड़के 5:45 बजे पुलिस थाने पहुंची और घटना की शिकायत दर्ज करवाई। उसने दो युवकों पर दुष्कर्म करने तथा अन्य साथियों पर वारदात में सहयोग देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तीन आरोपित गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपित अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले की छानबीन में जुटी हैं।

Leave a Reply