IPL 2019 प्लेऑफ का गणित हुआ गड़बड़, SRH और KKR की किस्मत मुंबई भरोसे

आईपीएल 2019 में लीग मैचों का आज आखिरी दिन है और प्लेऑफ का चौथा स्पॉट अभी भी खाली है. दिलचस्प बात है कि मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच होने वाले लीग चरण के आखिरी मैच से पता चलेगा कि यह आखिरी सीट किस टीम को मिलेगी. चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस पहले से ही अंतिम-4 का टिकट कटा चुकी है. वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों प्लेऑफ में पहुंचने के दावेदार हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शनिवार रात को अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया. इससे उसके प्लेऑफ में जाने के रास्ते में अड़चनें बढ़ गई हैं. इस हार के बाद अब सनराइजर्स के 14 मैचों में 12 ही अंक हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स के 13 मैचों में 12 अंक है. अब सनराइजर्स को केकेआर के मुंबई इंडियंस से बड़े अंतर से हारने की दुआ करनी होगी.
अगर केकेआर मुंबई इंडियंस को हरा देती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी और दोनों टीमें बुधवार को एलिमिनेटर में फिर से भिड़ेंगी. वहीं अगर केकेआर हार जाती है तो सनराइजर्स आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. अगर ऐसा होता है तो आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा जब कोई टीम 12 अंकों से ही प्लेऑफ में खेलेगी.
IPL 2019: विराट कोहली और डीविलियर्स ने खराब प्रदर्शन के लिये माफी मांगी
अगर आखिरी स्थान पर काबिज किंग्स इलेवन पंजाब रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स को हरा देती है तो उसके भी 12 अंक हो जाएंगे. लेकिन पंजाब को बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. अगर ऐसा होता है तो चौथी टीम का नेट रनरेट से फैसला होगा. पंजाब को यह मैच 250 से ज्यादा रन से जीतना होगा तब ही वह सनराइजर्स की नेट रनरेट को पार कर पाएगी.
IPL 2019: उमेश यादव ने 20वें ओवर में दिए 28 रन, अंपायर ने भी लगा दी 'क्लास'
रविवार के आखिरी दो मुकाबले यह भी तय करेंगे कि पॉइंट्स टेबल में पहले दो स्थानों पर कौनसी टीमें होंगी. अभी चेन्नई सबसे ऊपर है और वे अगर पंजाब को हरा देते हैं तो टेबल टॉपर के रूप में प्लेऑफ खेलेंगे. वहीं हार जाने और मुंबई की जीत पर उनके हाथ से टॉप स्पॉट छीन जाएगा. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम के पास हालांकि पहले दो स्थानों में रहने का सुनहरा मौका है. पंजाब से हारने के बाद भी चेन्नई दूसरे नंबर पर रहेगी बशर्ते उसे 50 रन से ज्यादा या 15 ओवर से पहले हार न मिले. बता दें कि पहले दो स्थानों पर रहने वाली टीमों को फाइनल में जाने के लिए दो मौके मिलते हैं.
