दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश, अब होगी ठंड की दस्तक

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है।दिल्ली में मंगलवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान दिल्ली व नोएडा के कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है।माना जा रहा है कि हल्की बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड तेज होने वाली है।पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश के साथ एकबार फिर से तेज बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में साफ देखा जा रहा है।वहीं, दक्षिण भारत के कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है।बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी भी घोषित की गई है।
