अहिंसा बिहार में जैन समाज के चल समारोह में शामिल हुये दिग्विजयसिंह

भोपाल । दिग्विजय सिंह ने अहिंसा बिहार पहुंचकर जैन मंदिर में भगवान महावीर के दर्शन किए और लोकमंगल की कामना की। श्री सिंह ने अजीत सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात श्री सिंह ने जैन समाज द्वारा संचालित चल समारोह में भाग लिया तथा बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं से भगवान महावीर के अहिंसा व क्षमा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, प्रवक्ता आनंद तारण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता श्री सिंह के साथ थे।
